राष्ट्रपति अभिभाषण कार्यक्रम बैरगनिया में संपन्न

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी 17ता.बैरगनिया(सीतामढ़ी)। गुरुवार को रीगा विधानसभा क्षेत्र के बैरगनिया प्रखंड अंतर्गत पताही एवं पचटकी शक्ति केंद्र बूथ पर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश निराला की अध्यक्षता में राष्ट्रपति अभिभाषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मौके पर अध्यक्ष जय प्रकाश निराला ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का भाषण पढ़कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सुनाया। मौके पर मंडल प्रभारी चंद्रेश्वर पूर्वे , पूर्व विधायक नगीना देवी, जिला मंत्री रामप्रीत सहनी, बैरगनिया मंडल के पूर्व अध्यक्ष शत्रुघन सिंह ने संगठन को मजबूत करने पर अपनी विचार दिया । शक्ति केंद्र प्रमुख दीपू दास, भाजयुमो उपाध्यक्ष बब्लू सिंह, मुन्ना महतो ,अवधेश सिंह , रघुनाथ पासवान, भोला साह , राधेश्याम माझी, मुकेश कुमार, दिलीप कुमार, नन्द किशोर दास , रंजन कुमार एवं सैकड़ों सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।








