एक देसी कटा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी 5ता.बैरगनिया थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ीया स्थित मो० शकील पिता मो० अनवारूल द्वारा अपने घर में अवैध हथियार रखे हुए होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार बैरगनिया थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर पहुँचकर एक व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ा गया जिसका नाम मो० शकील उम्र 35 वर्ष पे० मो० अनवारूल ग्राम पकडीया थाना बैरगनिया जिला सीतामढी है। पकड़ाये व्यक्ति के घर का विधिवत तलाशी लिया गया तो घर के अंदर कमरा के रैक पर बक्सा के पीछे छुपाकर रखा एक देशी कट्टा तथा दो 315 बोर का मिस फायर किया हुआ कारतूस बरामद किया गया। उक्त संदर्भ में पकड़ाये व्यक्ति के विरूद्ध बैरगनिया थाना कांड सं0-223/24, दिनांक-04.09.2024, धारा-25 (1-b)a/26 Arms Act दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अपराधी का नाम-पताः-
1-मो० शकील उम्र 35 वर्ष पिता मो० अनवारूल ग्राम पकड़ीया थाना बैरगनिया जिला सीतामढ़ी।
• बरामद सामान का विवरणः-
1- देशी कट्टा – 01
2-कारतूस 02
> छापामारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी-
1-पु०अ०नि० राहुल कुमार 2-स०अ०नि० पंचमणि कुमार
3-बैरगनिया थाना में प्रतिनियुक्त सशस्त्र बल









