नगर परिषद बैरगनिया में सामान्य बोर्ड की बैठक हंगामा के साथ हुई संपन्न

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी 6ता.बैरगनिया (सीतामढ़ी)। स्थानीय नगर परिषद कार्यालय के सभागार में गुरुवार को सामान्य बोर्ड की बैठक काफी हंगामा के बीच सम्पन्न हुई। बैठक में सभी 26 वार्डों के लिए दो-दो योजनाओं का चयन किया गया है। सभापति सिंधु गुप्ता की अध्यक्षता तथा उप सभापति धीरज कुमार सिंह की उपस्थिति में पक्ष व विपक्ष के पार्षदों के बीच जमकर हो हंगामा हुआ जिसके कारण कई योजनाओं का चयन प्रभावित हो गया हालांकि सभी वार्ड पार्षद अपने-अपने वार्डों के लिए दो-दो योजनाओं का चयन करा लिया। विपक्ष जहां सभापति पर मनमानी का आरोप लगाते रहे तो सत्ता पक्ष के पार्षद विकास को अवरुद्ध कर अपनी रोटी सेकने के लिए सभापति पर विपक्ष द्वारा अनर्गल आरोप लगाने की बात करते रहे। इस तरह 52 योजनाएं चयनित हो गयी। बैठक में सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे।

स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार करेंगे बिहार के युवा : विजय कुमार सिन्हा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *