चीन के राष्ट्रीय उद्यमों के निर्माण में प्रगति

बीजिंग, 6 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय वानिकी और घासभूमि प्रशासन ने कहा कि चीन के राष्ट्रीय उद्यमों के निर्माण में अहम प्रगति मिली है। वर्ष 2021 में पहले चरण के पांच राष्ट्रीय उद्यान स्थापित होने के बाद से अब तक प्रमुख प्रजातियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई।

बताया जाता है कि पांडा राष्ट्रीय उद्यान का मुख्य भाग स्छ्वान प्रांत में स्थित है, जिसका अनुपात उद्यान के कुल क्षेत्रफल का 87.7 प्रतिशत है। यहां 1,227 जंगली पांडा रहते हैं, जो उद्यान की कुल संख्या का 92 प्रतिशत है।

पांडा राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना अक्टूबर 2021 में हुई थी, तब से पांडा की आबादी में वृद्धि हुई। अब पांडा के 1,588 ट्रेस पॉइंट दर्ज किये गये हैं। वहीं, साइबेरियाई बाघ और तेंदुआ राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 12 अक्टूबर 2021 को हुई। अब उद्यान में रहने वाले जंगली साइबेरियाई बाघों और तेंदुओं की संख्या 27 से 42 तक बढ़ी।

राष्ट्रीय वानिकी और घासभूमि प्रशासन के अधिकारी चांग लीमिंग ने कहा कि पारिस्थितिक व्यवस्था के संरक्षण से प्रमुख प्रजातियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई। राष्ट्रीय उद्यमों के निर्माण के साथ नागरिक जीवन सुधारने की परियोजना भी लागू की गयी। लोगों की आय में वृद्धि जारी रही।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

बडगाम में खाई में गिरी बस, 4 बीएसएफ जवान शहीद, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *