मजदूरों की समस्या को लेकर सेल सीएमडी से मिले कुमार अमित

बोकारो के विकास और कर्मचारियों के लम्बित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी बोकारो: बोकारो में बीएसएल ठेका कर्मियों की जारी छँटनी रोकने सहित यहां के सर्वांगीण विकास और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भारतीय उद्योग मजदूर संघ के महामंत्री कुमार अमित बुधवार को नई दिल्ली स्थित इस्पात भवन में सेल सीएमडी अशोक कुमार पांडा से मुलाकात कर 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा।कुमार अमित ने कहा कि BSL में मैनपावर रेशनलाइजेशन के नाम पर लगभग 40 प्रतिशत ठेका श्रमिकों की छंटनी की जा रही है, जिससे दशकों से कार्यरत हजारों परिवार बेरोजगार हो रहे हैं और शेष बचे कर्मचारियों पर अत्यधिक कार्यभार बढ़ने से कार्यस्थल पर दुर्घटना की आशंका के साथ-साथ उत्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है, इसलिए इस छंटनी पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने वेतन पुनरीक्षण के एरियर का शीघ्र भुगतान और इंसेंटिव रिवार्ड स्कीम का वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप पुनरीक्षण करने की मांग की। ज्ञापन में अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए BSL की लगभग 700 एकड़ अनुपयोगी भूमि के हस्तांतरण में तेजी लाने, लगभग 1000 बेड वाले बोकारो जनरल अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने तथा लगभग 80 करोड़ की लागत से बने बोकारो हवाई अड्डे को राउरकेला एयरपोर्ट की तर्ज पर नागरिक उड़ानों के लिए शुरू करने की मांग रखी गई। इसके साथ ही SAIL के खाली पड़े गैर-आवासीय भवनों को रक्षा मंत्रालय व अन्य केंद्रीय विभागों के समन्वय से MSME स्तर के हल्के उपकरण निर्माण केंद्र के रूप में उपयोग करने, हजारों ठेका श्रमिकों के हित में ESIC अस्पताल निर्माण के लिए भूमि आवंटित करने, विस्थापित अप्रेंटिस और मृत आश्रितों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने, राज्य सरकार के प्रावधानों के अनुरूप होमगार्ड के जवानों को हीं सुरक्षा के काम में लगाने, CSR के तहत विस्थापित गांवों में पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार प्रशिक्षण जैसे परिक्षेत्रीय विकास कार्यों को फिर से शुरू करने तथा BSL के विस्तार एवं आधुनिकीकरण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया गया।सीएमडी श्री पांडा ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है।

छात्र संघ ने कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह और जेएमएम के चंदनकियारी प्रत्याशी उमाकांत रजक को किया समर्थन 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *