मवेशी चोरी कर बाजार में बेचने वाले तीन चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : दिनांक-07 सितंबर के रात्री में पु०नि० सह थाना प्रभारी, बालीडीह थाना को सूचना मिली की बालीडीह थाना क्षेत्र के बनसिमली गाँव में मवेशी चोर मवेशी चोरी करने के उद्देश्य से आए हुए हैं। बालीडीह थाना पुलिस के द्वारा सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी दल के द्वारा बनसिमली गाँव में जाकर बनसिमली गाँव में काली मंदिर के पास घर से मवेशी चोरी करने का प्रयास करते हुए तीन लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ा गया। पकड़े गए तीनों लोगों के पास से मवेशी चोरी में प्रयुक्त होने वाले सामानों जैसे लोहे का रॉड, रस्सी, मोटरसाइकिल, पावरोटी आदि को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया एवं तीनों लोगों के द्वारा विभिन्न गाँवों तिरो, बाँधटांड, बलरामपुर, झरना टांड, चीरा टांड, कोचागोड़ा, बारहमसिया, करहरिया, जरीडीह, बनसिमली, चैनपुर से मवेशी जानवर को चोरी करके पुरुलिया में स्थानीय हाट में जाकर बेच देने की बात को स्वीकार किया गया है। इस आलोक में इन तीनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बालीडीह थाना कांड सं0-261/24 दिनाक-07.09.2024 धारा-112(2)/331 (4)/305/62/3(5) BNS दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। गिरफ्तार एक अपराधी के विरूद्ध आपराधिक इतिहास भी दर्ज है।

गिरफ्तार व्यक्ति : करीम अंसारी उर्फ भोंदला, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता नौशाद अंसारी ग्राम-गायछंदा टोला-बांसगोडा, इम्तियाज अंसारी, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता छुटु बाबु अंसारी ग्राम-गायछंदा बस्ती,शमशुल अंसारी, उम्र करीब 42 वर्ष, पिता छुटु बाबु असारी ग्राम-गायछदा बस्ती सभी थाना-जरीडीह जिला-बोकारो को गिरफ्तार किया गया है।

जप्त समान : HF Deluxe मोटरसाइकिल रजि० नं0-JH09W17991, मवेशी चोरी करते समय प्रयुक्त होने वाला 02 (दो) मोबाईल फोन, मवेशी को बाँधने में प्रयुक्त होने वाला रस्सी, चार ताला तोड़ने में प्रयुक्त होने वाला लोहे का रॉड, चोरी के दौरान मवेशी आवाज नहीं करे इसके लिए मवेशी को खिलाने के लिए प्रयोग में लाने वाला पावरोटी आदी सामानों को जप्त किया गया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी यसवीर सिंह ने उत्तरी क्षेत्र में किया जनसंपर्क 

• आपराधिक इतिहासः- इम्तियाज अंसारी, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता छुटु बाबु अंसारी ग्राम-गायछदा बस्ती का आपराधिक इतिहास-कसमार थाना कांड सं0-41/15 धारा-379/411 भा०८० वि० दर्ज है।

छापेमारी दल में शामिल :  पु०नि० नवीन कुमार सिंह थाना प्रभारी बालीडीह थाना,पु०अ०नि० गौरव गोयल बालीडीह थाना, पु०अ०नि संदीप कुमार बालीडीह थाना,पुअ०नि० वीरमणि कुमार बालीडीह थाना, पुअ०नि० शशिकांत ठाकुर बालीडीह थाना,पु०अ०नि० अभिषेक कुमार रजन बालीडीह थाना,पुअ०नि० अजय कुमार राय बालीडीह थाना, स०अ०नि० याकुब अंसारी बालीडीह थाना,आरक्षी-राजेश पासवान, उमेश कुमार व आरक्षी मरियानुस जोजो आदी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *