13 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ललपनिया में होगा आगमन

पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने, हो रही तैयारियों का किया निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया : बुधवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष सह गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ललपनिया पहुंचे। यहां 13 सितंबर को बोकारो व रामगढ़ जिला स्तरीय आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचेंगे। इसे लेकर योगेंद्र महतो ने हो रही तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ में बोकारो डीसी विजय जाधव, रामगढ़ डीसी चंदन कुमार समेत दोनों जिला के वरीय पदाधिकारी भी थे। योगेन्द्र महतो ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल और हेलीपेड का भी निरीक्षण किया। उन्होनें जिला प्रशासन को कई सुझाव भी दिया। मौके पर उन्होनें कहा कि ललपनिया में आहूत यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इस कार्यक्रम को लेकर राज्य भर के लोगों में उत्साह है। हेमंत सरकार इस कार्यक्रम के चौथे संस्करण के तहत जरूरतमंदों, असहायों को उनके हक अधिकार प्रदान कर रही है। ललपनिया में भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सैंकड़ों योजनाओं की स्वीकृति पत्र एवं परिसंपत्तियों का वितरण दोनों जिला के हजारों लाभुकों के बीच करेंगें। इसे लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है।

रेलवे का एफसीआई मजदूरों ना केन्द्र सरकार ना राज्य सरकार की दर से मिलती है मजदूरी,मिल रहा प्रति बोरी तीन रुपए 30 पैसे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *