भाजपा की तानाशाह सरकार की देश विरोधी विचारधारा के कारण लोकतंत्र खतरे में , आरएसपी प्रदेश अध्यक्ष डीके गुप्ता

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी 28ता.बिहार पटना। राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डीके गुप्ता ने कहा राहुल को सच बोलने की सजा मिली है जबकि उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष या किसी वर्ग का अपमान नही किया है। राहुल के खिलाफ आया फैसला एक साजिश के तहत हो सकता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, अन्याय के खिलाफ और देश को तोड़ने के खिलाफ राहुल जी की मजबूत को शांत करने का प्रयास भाजपा सरकार की साजिश है जिसने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया है। 2019 में चुनावी भाषण पर आपत्ति जताकर कोर्ट ने आदेश के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने का नोटिफिकेशन तुरंत जारी होना भाजपा की केन्द्र सरकार ने एक साजिश के तहत किया है, वे इस दमन नीति के खिलाफ संसद अथवा संसद से बाहर आवाज उठाते रहेंगे।

राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी ने कहा है कि देश को लूटने वाले पर आज तक कोई चर्चा ना करना दर्शाता है की केंद्र सरकार अपनों को रेवड़ियां बाटने में लगी हुई है।साथ ही लूट की बात करने वालों को जेल में डाला जा रहा है, इस दमन नीति का पार्टी पुरजोर विरोध करेगी।

बिहार में दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रेन, दो हिस्सों में बंटी मगध सुपरफास्ट एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *