बिहार में दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रेन, दो हिस्सों में बंटी मगध सुपरफास्ट एक्सप्रेस

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी 9ता.बिहार में दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रेन, दो हिस्सों में बंटी मगध सुपरफास्ट एक्सप्रेस रविवार को बिहार में एक ट्रेन हादसा हो गया. जहां पटना जाने वाली मगध सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई. जिससे ट्रेन में सवार लोग दहशत में आ गए. हालांकि, गनीमत रही कि ट्रेन हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी और ना ही कोई जनहानि हुई. मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंच गए हैं और हादसे की वजहों की जांच कर रहे हैं.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक रविवार को पटना जाने वाली मगध सुपरफास्ट एक्सप्रेस के डिब्बे अलग हो जाने के बाद बक्सर-दीनदयाल उपाध्याय-पटना रेल खंड के बीच ट्रेन रोक दी गई. हालांकि, अभी हादसे की वजहों के बारे में पता नहीं चल पाया है.

डेंगू रोकथाम को लेकर डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने दिए कई निर्देश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *