आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली,अब भाजपा का कोई भी षड्यंत्र हम सफल नहीं होने देंगे.!

मीडिया हाउस नई दिल्ली-दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा सबसे पहले मैं अरविंद केजरीवाल का मुझ पर भरोसा करने और मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। आज मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है लेकिन मेरे और हम सबके लिए ये बहुत भावुक पल है जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल वह व्यक्ति हैं जिन्होंने 10 साल में दिल्ली की तस्वीर बदल दी, दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली दी, दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी… अच्छा इलाज दिया… आज जब वो मुख्यमंत्री नहीं हैं तो हम सबके लिए ये भावुक पल है। आज वे मुख्यमंत्री इसलिए नहीं हैं क्योंकि भाजपा ने उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज किए… लेकिन वो टूटे नहीं, दबे नहीं… अरविंद केजरीवाल ने इस देश की राजनीति में ईमानदारी और नैतिकता की मिसाल कायम करते हुए इस्तीफा दिया… अब हम सभी दिल्लीवासियों को मिलकर फरवरी में होने वाले चुनाव में अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है… मैं आपको आश्वासन दे रही हूं कि अब अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ गए हैं, अब दिल्ली में सीवर ठीक होंगे, पानी की समस्याएं ठीक होंगी, सड़कें ठीक होंगी। मैं दिल्ली वालों को यह आश्वासन देना चाहती हूं अब अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर हैं, अब भाजपा का कोई भी षड्यंत्र हम सफल नहीं होने देंगे.!

AAP सांसद संजय सिंह ने आतिशी के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कहा, “अब आतिशी दिल्ली के 2 करोड़ लोगों के साथ अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए अभियान चलाएंगी… अरविंद केजरीवाल 4 महीने बाद सभी 70 सीटें जीतकर मुख्यमंत्री बनेंगे। मैं आतिशी और उनके मंत्रिपरिषद को बधाई देता हूं।”

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशिक्षुओं ने अपनी इंटर्नशिप शुरू की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *