मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, मां जानकी धाम के लिए रखी स्पेशल डिमांड

पटना मीडिया हाऊस 24ता.संवाददाता।* बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, मां जानकी धाम के लिए रखी स्पेशल डिमांड; भगवान राम का भी किया जिक्र
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर सीतामढ़ी में स्थित देवी सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम तक सड़क और रेल संपर्क उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। नीतीश कुमार ने राम-जानकी मार्ग को जल्द पूरा कराने और दोनों धार्मिक स्थलों के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का आग्रह किया है।









