मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य हेतु पूरे राज्य में बोकारो को मिला प्रथम पुरस्कार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत पूरे राज्य में बोकारो जिला को बेहतर कार्य करने हेतु प्रथम पुस्कार दिया गया। यह पुरस्कार पिछले दो वर्षों के कार्यों का मुल्यांकन करते हुये दिया गया। पिछले दो वर्षों में डा0 प्रशान्त कुमार मिश्रा मनोचिकित्सक बोकारो के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कुल 95 आउटरीच शिविर, 20 स्कूल 5 कालेज में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, 20 स्कूल के शिक्षको के साथ आत्म हत्या रोकथान पर कार्यशाला के अलावा 6723 मानसिक रोगी का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। डा0 प्रशान्त कुमार मिश्रा के द्वारा समय समय पर बाल सुधार गृह का भ्रमण भी किया जाता है। डा0 प्रशान्त कुमार मिश्रा को यह पुरस्कार रिम्पास की निदेशक डा0 जयन्ती सिमलई के हाथों दिया गया।

भारत के खजाने में योगदान देने वाला टाॅप 3 बना वेदांता ग्रुप 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *