मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ऑफ जीआरडीए की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी 13ता.रांची-मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी (GRDA) के निदेशक पर्षद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जीआरडीए अंतर्गत एचईसी क्षेत्र में 45 एकड़ भूमि पर विधायकों के लिए बनाए जाने वाले आवास निर्माण से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। बैठक में जानकारी दी गई कि विधायकों के लिए 70 आवास बनाया जाना प्रस्तावित है। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीआरडीए) विधायकों के लिए बनाए जाने वाले आवासों में मास्टर प्लान के तहत सीवरेज ड्रेनेज, सड़क एवं पार्क निर्माण इत्यादि सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करें ताकि ससमय आवास निर्माण कार्य को पूरा किया जा सके, बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, वित्त सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव-सह-जीआरडीए निदेशक विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण सचिव  सुनील कुमार, जीएम जीआरडीए बी.एन.वर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर जीआरडीए एस.के.सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष ने विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment day) के अवसर पर सिविल कोर्ट परिसर में वृक्षारोपन किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *