उत्पाद विभाग व पुलिस ने छापेमारी कर पाॅलट्री फार्म से 450 लीटर स्पिरिट किया जब्त, मालिक गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : उपायुक्त बोकारो विजया जाधव के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन में गुरुवार देर रात जिला उत्पाद बल के सहयोग से एवं हरला थाना के साथ पचौरा गाँव हरला थाना अंतर्गत एक पॉलट्री फार्म में छापामारी की गई।छापामारी के क्रम में पॉलट्री फार्म के मालिक रंजीत कुमार मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया एवं अन्य अभियुक्त प्रदीप कुमार मंडल पर उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग* दर्ज किया गया। मौके से 450 लीटर स्पिरिट ( 10 प्लास्टिक के जरकीन में) जब्त किया गया। छापेमारी दल में उत्पाद अवर निरीक्षक सन्नी तिर्की समेत अन्य शामिल थे।

 

प्रोफेसर समीर कुमार ने आत्महत्या नहीं की, हत्या की गयी है, परिजन पहुंचे राजभवन, सीबीआई जांच की मांग,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *