दहेज हत्या का आरोपी सबूत के अभाव में रिहा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : बोकारो के चतुर्थ जिला एवम सत्र न्यायाधीश गरिमा मिश्रा की अदालत ने दहेज हत्या के आरोपी आयुष कुमार को सबूत के अभाव में रिहा कर दिया। सूचक ने बी एस सिटी थाना में आवेदन देकर कहा था कि आरोपी ने उसके पुत्री को दहेज के लिए तंग करता था जिसके कारण शादी के दो महीने के अंदर ही फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली।आरोपी घटना के समय से ही जेल में बंद था। विचारण के पश्चात एस टी केस नंबर 99/24 में न्यायलय ने आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बाइज्जत बरी कर दिया। आरोपी की ओर से युवा अधिवक्ता रणजीत गिरि ने बहस करते हुए कहा की आरोपी के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। पुलिस बेवजह निर्दोष को अपराधी बनाने पर तुली हुई थी। आरोपी ने कभी भी दहेज के लिए कोई दवाब नही बनाया था। दोनों पक्षों का बहस सुनने के बाद न्यायलय ने आरोपी आयुष कुमार को रिहा कर दिया।

गोमिया के निर्वाचित विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने लिया मंत्री पद का शपथ, झामुमो समर्थकों में खुशी की लहर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *