झूमर जैसे लोकनृत्य के आयोजन से बढ़ेगा झारखण्ड का सम्मान : कुमार अमित

नींव फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित डांडिया महोत्सव में शामिल हुए कुमार अमित

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : रविवार के शाम बोकारो के नया मोड़ स्थित वेस्टर्न फार्म में नींव फ़ाउंडेशन के द्वारा देर रात तक डांडिया महोत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को भाजपा नेता कुमार अमित, कांग्रेस नेत्री श्वेता सिंह, जवाहर महथा, प्रगति शंकर सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता कुमार अमित ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि देश के पश्चिमी हिस्सा गुजरात के डांडिया नृत्य का आयोजन के माध्यम से सम्मान झारखण्ड में रहा है इससे देश की एकता-अखंडता और मज़बूत होगी। अगर झारखण्ड के लोकप्रिय झूमर जैसे लोकनृत्य का आयोजन भी अगर देश के दूसरे हिस्से में हो तो इससे झारखण्ड के सम्मान बढ़ने के साथ-साथ एक भारत-श्रेष्ठ भारत का भाव यहाँ नागरिकों में और दृढ़ता होगा। इसके लिए पहले हम झारखण्ड वासियों को झूमर, छऊ जैसे लोकनृत्य का आयोजन अपने राज्य मे व्यापक स्तर पर करना होगा। जब हम स्वयं अपनी संस्कृति का सम्मान करेंगे तभी देश के अन्य हिस्सों के लोग हमारे झारखण्ड की संस्कृति का सम्मान करेगें।कुमार अमित ने आयोजन समिति के बोकारो में डांडिया नृत्य का आयोजन हिन्दी गानों के साथ-साथ खोरठा, नागपुरी, भोजपुरी आदि गानों पर भी कराने का सुझाव दिया है। अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए इस आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में स्वैगी सिंह राजपूत, अर्चना गोस्वामी, दीपक राणा, सागर गोस्वामी, विधान दत्ता, डीजे नितेश जैसे बाहर से आए कलाकारों ने उपस्थित लोगों को अपने गानों पर झूमाया। इस अवसर पर आयोजक सोनी शर्मा, मनीष शर्मा, अभि विश्वकर्मा, दीपक शर्मा, सागर पासवान, कनक बादशाह, लालबाबू, चंद्रप्रकाश सिंह, मुकेश सिंह, पियूष पल्लव, दीपक, राहुल श्रीवास्तव सहित हज़ारों महिला पुरूष उपस्थित रहे।

उत्तरी क्षेत्र के विस्थापितों ने 7 मौजा को पंचायत में शामिल करने को लेकर दिया धरना 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *