थोड़ी असावधानी ही बड़ी दुर्घटना को जन्म देती है : एसडीओ, चास

सिविल डिफेन्स बोकारो की ओर से बोकारो शहरी एवं ग्रामीण दुर्गा पूजा पंडाल समितियों एवं नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारों : समाहरणालय स्थित सभागार में सिविल डिफेन्स बोकारो की ओर बोकारो शहरी एवं ग्रामीण दुर्गा पूजा पंडाल समितियों एवं नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन चास अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता एवं राज्य प्रशिक्षण पदाधिकारी सह डिवीज़नल वार्डन डॉ. एस. पी. वर्मा ने संयुक्त रूप से किये। अनुमंडल पदाधिकारी चास ओम प्रकाश गुप्ता ने भीड़ नियंत्रण पर जोर देकर कहा कि थोड़ी असावधानी ही बड़ी दुर्घटना को जन्म देती है इसलिए किसी तरह का भगदड़ ना हों ऐसी व्यवस्था रखना अनिवार्य है। डिवीज़नल वार्डन डॉ. एस. पी. वर्मा ने आपदा प्रबंधन भीड़ नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित डॉ. निशान्त कुमार जो रेड क्रॉस राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कि सदस्य हैं, उन्होंने अग्नि सुरक्षा, रोगियों को ढोने की कला एवं C. P. R. प्रायोगिक तरीके से समझाया। पुरे प्रशिक्षण में डॉ. निशान्त ने पंडाल समितियों एवं स्वयं सेवकों को मुस्तैदी से किसी प्रकार भी दुर्घटना या आपदा नहीं हो इसके बारे में बिस्तार से बताया। कार्यक्रम में डॉ. कारण प्रमाणिक, जय प्रकाश नागरिक सुरक्षा कि मदन मोहन झा, मुकेश वर्मा का भी सराहनीय कार्य रहा।

मिच्छामि दुक्कड़म... जाने-अनजाने में हुई भूल-चूक के लिए संपूर्ण जीव-जगत से मांगी माफी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *