गोमिया प्रखंड मुख्यालय में नवनिर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया गया उद्घाटन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया : गोमिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को नवनिर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय का उद्घाटन किया गया। गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो,सीओ अफताब आलम, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेश कुमार, बीपीआरओ गजेंद्र वर्मा, आजसू के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय, मुखिया शांति देवी ने संयुक्त रूप से विधिवत नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि बीते 13 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा यहां नवनिर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय का उद्घाटन किया जा चुका है। किंतु आज हमलोग गृह प्रवेश के रूप में सामान्य रूप से प्रवेश किए हैं। यहां पुराने कार्यालय में स्पेस कम है। अलग-अलग विभागों के लिए कमरे नहीं हैं। नवनिर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पर्याप्त स्पेस होने के कारण सरकार के सभी योजनाओं के निष्पादन में सहूलियत होगी। मौके पर सीओ ने कहा कि नवनिर्मित नए कार्यालय में पर्याप्त कमरे हैं। इस सरकार के योजनाओं का ससमय निपटारा होगा। आम लोगों को भी काफी सहूलियत होगी। इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक अनुज पॉल, विनय गुरु,पंसस विष्णु लाल सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग विधायक प्रतिनिधि संदीप स्वर्णकार,मो मिन्हाज़, झामुमो के घनश्याम महतो, हेमू यादव सहित अन्य लोग मौजुद थे।










