बोकारो क्रिकेट प्रीमियर लीग का हुआ आयोजन, सफाई मित्र रहा विजयी

विधानसभा चुनाव 2024 के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप कोषांग द्वारा क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन

मौके पर सभी को आगामी 20 नवंबर 2024 को स्वयं मतदान करने एवं दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का अपील भी किया गया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : विधानसभा निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कोषांग के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिन सोमवार को मतदाता जागरूकता/मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चास नगर निगम अंतर्गत मध्य विद्यालय हरला स्थित मैदान में बोकारो क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। क्रिकेट प्रीमियर लीग में नगर निगम पदाधिकारी एवं कर्मी बनाम सफाई मित्र के बीच खेला गया। मैच नगर निगम पदाधिकारी एवं कर्मी बनाम सफाई मित्र के बीच खेला गया, जिसमें नगर निगम पदाधिकारी की ओर से 12 ओवर में 8 विकेट पर 105 रन बनाया जिसको पीछा करते हुए सफाई मित्र की ओर से 9 ओवर में 3 विकेट पर 106 रन बनाकर सफाई मित्र विजयी रहा। सहायक नगर आयुक्त जयपाल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने आगामी 20 नवंबर 2024 को मतदान दिवस के दिन सभी को अपने परिवार के साथ अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए तथा दूसरे को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान सुश्री प्रियंका कुमारी सहित नगर निगम के अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

प्रसूति के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, सदर अस्पताल के डॉक्टर पर लगा लापरवाही का आरोप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *