मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ किया रवाना

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को समाहरणालय परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  विजया जाधव एवं उप विकास आयुक्त  गिरजा शंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि मतदाता जागरूकता वैन को जिला अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों के उन मतदान क्षेत्र के मतदाताओं को प्रेरित करने को कहा, जहां लोकसभा चुनाव में कम मतदान हुआ था।सभी क्षेत्रों में प्रचार रथ के माध्यम से मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश प्रसारित करें। जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक होकर आगामी 20 नवंबर 2024 को लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता* निभाएं। मौके पर उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने/मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर सभी तरह के प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। अगले माह *आस्था का महापर्व छठ होना है, उसी थीम पर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता संगीत तैयार किया गया है, जिसे ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से बजाकर मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। मौके पर कार्मिक कोषांग की नोडल पदाधिकारी शालिनी खालखो,  स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी डा. सुमन गुप्ता, मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, स्वीप कोषांग के अन्य कर्मी आदि उपस्थित थे।

ठेका मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ (एचएमएस) ने की चेतावनी प्रदर्शन 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *