एशियन डेवलपमेंट बैंक से वित्तपोषित योजनाऐं ससमय पूर्ण हों: विजय सिन्हा

पटना मीडिया हाऊस 25ता.संवाददाता।* आज एशियन डेवलपमेंट बैंक के प्रतिनिधि जागीर कुमार ने बिहार में प्रगतिशील योजनाओं की स्थिति से उप मुख्यमंत्री -सह- पथ निर्माण मंत्री को अवगत कराया। बैठक में अभियंता प्रमुख एवं बी0एस0आर0डी0सी0एल0 के मुख्य महाप्रबंधक उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री -सह- पथ निर्माण मंत्री द्वारा प्रत्येक प्रगतिशील परियोजनाओं की समीक्षा की गई और योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया गया। बिहार नई गंगा पुल परियोजना के अन्तर्गत आनेवाली सभी योजनाओें को जुन-2025 तक पूर्ण करने का निदेश दिया गया है। एशियन डेवलपमेंट बैंक के प्रतिनिधि द्वारा निविदा की एक नई प्रणाली की जानकारी उप मुख्यमंत्री -सह- पथ निर्माण मंत्री को दी गई, जो अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है।जून-2025 तक पटना से राघोपुर, मेहनार से चकसिंकदर, चकसिंकदर के पास आर0ओ0बी0 का निर्माण आदि योजनाओं को पूर्ण करने का निदेश दिया गया है। एस0एच0-98 अन्तर्गत कटिहार से बलरामपुर तक पथ निर्माण में 43 किलोमीटर की भूमि में भूमि अधिग्रहण की समस्या से उप मुख्यमंत्री -सह- पथ निर्माण मंत्री को अवगत कराया गया। उप मुख्यमंत्री -सह- पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि कुछ योजनाऐं भूमि अधिग्रहण की समस्या एवं वन क्षेत्र में आने के कारण समय पर पूर्ण नही पा रही है। इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा वन एवं पर्यावरण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री -सह- पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि एशियन डेवलपमेंट बैंक को प्रतिनिधि मंडल नवम्बर माह में बिहार का भ्रमण करेगा। प्रतिनिधि मंडल के साथ आगामी योजनाओं पर चर्चा की जायेगी। उप मुख्यमंत्री -सह- पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि राज्य में सुगत यातायात हमारी प्राथमिकता है और इसके हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

मानव समाज में हमेशा सेवा भाव अति आवश्यक, यह सर्वोपरि सेवा धर्म है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *