गोमिया विस क्षेत्र में योगेन्द्र महतो की नामांकन सभा में उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया : गोमिया विस क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र महतो ने तेनुघाट में निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया। नामांकन के अवसर पर पेटरवार प्रखंड के चीनी मैदान में चुनावी सभा का आयोजन किया गया। गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो के चुनावी सभा को संबोधित करते हुए झारखंड की मंत्री बेबी देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों के हित में ऐसे काम किए हैं जो किसी और सरकार ने नहीं किए। उन्होंने कहा कि अब अगले महीने से मइयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को ढाई हजार रुपये दिए जाएंगे, जिससे उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाएं अपने बच्चों की देखभाल, दैनिक जरूरतों और इलाज का खर्च खुद वहन कर सकेंगी। टुंडी के विधायक मथुरा महतो ने सभा में एनडीए पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में दो विचारधाराएं हैं—एक ओर इंडिया गठबंधन, जो साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देता है, और दूसरी ओर एनडीए, जो इसे बिगाड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए के कई मंत्री और मुख्यमंत्री, यहां तक कि प्रधानमंत्री भी राज्य में बार-बार आ रहे हैं, लेकिन उनका असली उद्देश्य जनता की सेवा नहीं, बल्कि राज्य की खनिज संपदा पर कब्जा करना है। पूर्व मंत्री उमाकांत रजक जो चंदनकियारी विधानसभा से झामुमो के प्रत्याशी हैं, ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, ये एक ऐसी पार्टी है, जो राज्य को छीलो और लूटो की नीति पर चल रही है। लेकिन इस बार उनका खाता भी नहीं खुलने वाला है।” उन्होंने पाकुड़ में भाजपा प्रत्याशी पर सवाल उठाते हुए कहा, भाजपा बताए कि वह प्रत्याशी घुसपैठिया है या कौन है। झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद ने सभा में जोरदार भाषण देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की सेवा की है और एक फोन पर हाजिर रहे हैं। उन्होंने वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए कहा, ये लोग कुर्सी और दर्री बांटकर वोट लेते हैं और झूठ बोलकर जनता को ठगते हैं, लेकिन इस बार जनता इनके झांसे में नहीं आएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि हेमंत सोरेन सरकार और गोमिया की जनता का समर्थन मिलता है, तो बेरमो को जिला का दर्जा दिलाने के साथ तीन नए प्रखंड भी बनाए जाएंगे। सभा को पूर्व विधायक बबिता देवी, फागु बेसरा, विमल जायसवाल, और हिरालाल मांझी सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान आजसू और भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने झामुमो में शामिल होकर इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया। चुनावी सभा के दौरान दाना चक्रवात के बीच हो रही रिमझिम बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में लोग मैदान में डटे रहे, जिससे उम्मीदवारों का हौसला और भी बढ़ा।

विस्थापित क्षेत्र की 19 गांवों की समस्या को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री से मिली बोकारो विधायक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *