शाहिद कपूर ने मजेदार अंदाज में बताए ‘सफलता के 7 पंजाबी सूत्र'

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर न केवल फिल्मों की दुनिया मे हिट हैं बल्कि वह सोशल मीडिया पर भी यूजर्स के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। हैदर अभिनेता ने एक ताजा पोस्ट शेयर कर मजेदार अंदाज में सफलता के 7 पंजाबी सूत्र बताए हैं।

शाहिद कपूर के ताजा पोस्ट को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मस्ती भरे अंदाज में ‘सफलता के 7 पंजाबी सूत्र’ बताते नजर आ रहे हैं।

सफलता के 7 पंजाबी सूत्रों के बारे में बताते हुए अभिनेता ने कहा “नंबर 1 ‘तेनु की है? इसके बाद ‘जब वी मेट’ अभिनेता ने अन्य बिंदु शेयर किए। उन्होंने बताया दूसरा है ‘मेनू की’, तीसरा है ऐ की, चौथा है ‘ओ की?’, पांचवां है ‘होया की’, छठा है ‘ते फेर की’ और आखिरी है ‘सानू की?

शाहिद कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार और प्रशंसकों को हंसाने वाली पोस्ट और रील साझा करते रहते हैं। उन्होंने वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा ‘अगर आप समझ गए तो कमेंट करें ओके’।

शाहिद ने इससे पहले उन्होंने बाइसेप्स केंद्रित सेल्फी शेयर की थी। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, आलसी सुबह, कीमती। फोटो में अभिनेता के खूबसूरत घर की भी झलक दिखाई दे रही है। सेल्फी में शाहिद कपूर कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।

इस बीच पेशेवर काम की बात करें तो अभिनेता जल्द ही विशाल भारद्वाज की आगामी प्रोजेक्ट में गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की भूमिका निभाते नजर आएंगे। कथित तौर पर शाहिद ने किरदार में ढलने के लिए कठोर ट्रेनिंग पर हैं।

समाज को बांटने की सियासत करते हैं सीएम सरमा, विकास से उनका कोई वास्ता नहीं : सैयद नासिर हुसैन

शाहिद कपूर आगामी थ्रिलर में डॉन की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी अहम रोल में हैं। 2024 में एक्टर की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लोगों ने काफी पसंद किया। उनके अपोजिट कृति सेनन थीं। इनके अलावा इंडस्ट्री की दिग्गज डिंपल कपाड़िया संग कई और सितारे भी नजर आए।

–आईएएनएस

एमटी/केआर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *