डीईओ सह डीसी के निर्देश पर डीएमओ ने पेटरवार में छापेमारी अभियान कर 32 टन कोयला खनिज को किया जब्त, प्राथमिकी दर्ज 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : डीईओ सह डीसी विजया जाधव के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में विभाग लगातार विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चला रही है। इसी क्रम में टीम ने देर रात पेटरवार थाना अंतर्गत छापेमारी अभियान चलाया। जहां ग्राम बरवाडीह के पश्चिम की ओर स्थित परती जमीन पर अवैध रूप से कोयला खनिज लगभग 32 टन का भंडारण पाया। जिसे टीम ने जब्त कर पेटरवार थाना को सुपुर्द कर मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया। छापेमारी अभियान में जिला खनन पधाधिकारी के अलावा खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार महतो, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा एवं पुलिस बल शामिल थे।

 

कसमार थाना बच्चों के हित के लिए हमेशा तत्पर है : उज्जवल पांडे 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *