सुधीर सिंह बने आजसू पार्टी के बोकारो महानगर अध्यक्ष

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : आजसू पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा संगठन के विस्तार एवं मजबूती के उद्देश्य से सुधीर सिंह को आजसू पार्टी, बोकारो महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर आजसू पार्टी के बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने नवमनोनीत महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे लंबे समय से संगठन के समर्पित, कर्मठ एवं संघर्षशील कार्यकर्ता रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता एवं जनसंपर्क का लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा तथा उनके नेतृत्व में बोकारो महानगर संगठन और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनेगा।आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संजय चक्रवर्ती ने कहा कि पार्टी हमेशा जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान एवं जिम्मेदारी देने में विश्वास रखती है। सुधीर सिंह के नेतृत्व में महानगर संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा तथा पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और जनहित के मुद्दों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से जनता के बीच पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिला प्रभारी कमलेश महतो ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सुधीर सिंह संगठन को नई दिशा और गति प्रदान करेंगे तथा आगामी संगठनात्मक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुधीर सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, सक्रिय एवं जनोन्मुखी कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में जिला सचिव बंकु बिहारी सिंह, बीरेन्द्र हरि, राजेश बोराल, अमर पाल, साजिद अनवर, आलम शेख, अरबी खान, राहुल कुमार, पंकज कुमार, रिशव कुमार, रघुवीर साव, कृष्णा साव, अरबाज खान, शाहनवाज अंसारी सहित बड़ी संख्या में आजसू पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टेम्पु और मोटरसाईकिल चुराने वाले दो चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *