पुलिस अधीक्षक ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र तिरला, कंडेर, झुमरा पहाड़, रहावन, महुआटांड़ में स्थित मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक, बोकारो के द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के तिरला, कंडेर, झुमरा पहाड़, रहावन, महुआटांड़ में स्थित मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। झुमरा पहाड़ पर स्थित सीआरपीएफ कैम्प के जवानों को भी शांतिपूर्ण चुनाव कराने हेतु जरूरी दिशा- निर्देश दिया गया। बोकारो पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी के द्वारा लगातार विभिन्न चेक पोस्टों का निरीक्षण और जायजा लिया जा रहा है जिसमें बरमसिया के ओपी मुर्गातल चेक पोस्ट तथा जरीडीह के गाईछंदा चेकपोस्ट, कसमार थाना के दांतु चेकपोस्ट का निरीक्षण कर जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया है।

सस्ती और भरोसेमंद बिजली से तय होगा भारत की  आर्थिक वृद्धि : वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *