चीन : 2023 में घातक रासायनिक संयंत्र विस्फोट के लिए 48 अधिकारियों को ठहराया गया जिम्मेदार

शेनयांग, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के लियाओनिंग प्रांत में जनवरी 2023 में रासायनिक संयंत्र में हुए विस्फोट के लिए 48 अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई थी।

प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह विस्फोट 15 जनवरी 2023 को पंजिन शहर में स्थित रासायनिक संयंत्र में हुआ था, जिसके कारण 13 लोगों की मौत हो गई थी और 35 लोग घायल हो गए थे। साथ ही लगभग 87.99 मिलियन युआन (12.34 मिलियन डॉलर) का प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान हुआ था।

दुर्घटना में शामिल कंपनी ने पूरी तरह से सुधार प्रक्रिया के बाद उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है।

कंपनी के अध्यक्ष सहित 14 जिम्मेदार व्यक्तियों को आपराधिक सजा सुनाई गई है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, तीन जिम्मेदार संस्थाओं और 11 व्यक्तियों पर कुल 59.57 मिलियन युआन का जुर्माना लगाया गया है।

इसके अलावा पार्टी सचिव और पैनजिन के मेयर सहित 48 अधिकारियों के खिलाफ अलग-अलग सजा के साथ अनुशासनात्मक और प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।

–आईएएनएस

एकेएस/एकेजे

पेरिस ओलंपिक: यूएसए 126 पदकों के साथ मेडल टैली में नंबर वन, भारत 71वें स्थान पर रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *