India-US Trade Deal: समझौते की प्रक्रिया अंतिम चरण में, पीयूष गोयल के बयान से बढ़ी उम्मीदें

नई दिल्ली
भारत और अमेरिका के बीच व्‍यापार समझौता पूरा होने के बेहद करीब पहुंच चुका है. 'इंडिया डेट कैपिटल मार्केट समिट 2026' में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक EU FTA पर भी हस्ताक्षर हो जाएंगे और यह अगले साल मार्च या अप्रैल तक लागू हो जाएगा। 

गोयल ने अमेरिका के साथ डील पर कहा कि US ट्रेड डील अब पूरा होने के करीब है. जिस प्रक्रिया और रास्ते की वजह से डील को अंतिम रूप देने में रुकावट आ रही थी, अब उसने एक आकार लेना शुरू कर दिया है. सरल शब्‍दों में कहें तो भारत और अमेरिका व्‍यापार समझौते के बीच आने वाली बाधा अब खत्‍म हो गई है और जल्‍द ही डील को लेकर ऐलान हो सकते हैं।  

पीयूष गोयल ने इससे पहले एक दूसरे बयान में कहा था कि अमेरिका और भारत के बीच बातचीत अंतिम चरण में है और कुछ चीजों को लेकर स्‍पष्‍टता बाकी है. लेकिन अब उनके नए बयान से यह साफ हो गया है कि दोनों देशों के बीच डील को लेकर बातचीत लगभग पूरी ही होने वाली है। 

भारत पर टैरिफ लगाने का प्रस्‍ताव
केंद्रीय मंत्री का यह बयान ऐसे वक्‍त में आया है, जब अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का प्रस्‍ताव दिया है. अमेरिका ने कहा है कि अगर भारत के साथ डील हो जाती है तो भारत पर 17 फीसदी का टैरिफ लागू होगा, लेकिन अगर ये डील नहीं होती है तो 25 फीसदी का टैरिफ लगेगा, जो अगले साल की शुरुआत में लागू हो सकता है। 

संभल हादसे का जिक्र कर महबूबा बोलीं, बांग्लादेश और हममें कोई फर्क नहीं

टैरिफ प्रस्‍ताव के बाद गोयल का ऐसा बयान आना ये साफ करता है कि भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर भी बातचीत हुई है और अमेरिका भारत के लिए टैरिफ दरें अन्‍य प्रतिद्वंंदी देशों की तुलना में कम टैरिफ लगाने के लिए तैयार है। 

क्‍यों डील में आ रही रुकावटें? 
बातचीत में देरी और अनिश्चितता के पीछे अमेरिकी नीतियों में बदलाव और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पहले लगाए गए व्यापक टैरिफ को रद्द किए जाने जैसी घटनाएं रही हैं, जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अक्टूबर में बातचीत के 'एक पठार पर पहुंचने' का जिक्र किया था. वहीं, व्यापार संगठन सीटीआई (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने 25% अमेरिकी टैरिफ के प्रस्ताव पर जवाबी टैरिफ लगाने की मांग की है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *