पैतृक गांव पारटांड में मनाई गई चौथी पुण्यतिथी, याद किए गए स्वर्गीय राजेंद्र महतो

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : झारखंड /वनांचल आंदोलनकारी स्वर्गीय राजेंद्र महतो की चौथी पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव पारटांड में निर्माणाधीन स्मृति भवन में मनाई गई। मौके पर बोकारो झारखंड के आसपास के सुदूर ग्रामीण इलाकों से उनके शुभचिंतक मौजूद रहे। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि वह संघर्षशील दबे कुचले लोगो की आवाज थे उनके नहीं रहने पर अपूरणीय क्षति है आज उनकी प्रतिमा तो उनके स्मृति भवन में बनेगी साथ ही साथ उनकी आदम का प्रतिमा नेशनल हाईवे पर भी लगनी चाहिए ताकि उनकी प्रेरणा सबको मिले,निवर्तमान माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा उनका पुत्र विक्रम महतो भी यशस्वी, संघर्षील उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की छवि उन पर झलकती है और मुझे कहने में तनिक भी संकोच नहीं है वह कर भी रहा और दिख भी रहा और सफलता तभी है जब वह अपने नाम से जाना जाए ना कि पिता के नाम उनको बहुत सारी शुभकामनाएं श्रद्धांजलि सभा में मौजूद है,उनके परिवार के साथ में खड़ा हूं जब भी याद किया जाएगा मैं मौजूद रहूंगा ऐसा विश्वास दिलाता हूं।  पूर्व बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि वह राजनीतिक और सामाजिक दोनों क्षेत्रों में कंधे से कंधे मिलाकर चलते थे, झारखंड प्रजापति (कुम्हार)महासंघ के वह प्रदेश अध्यक्ष रहे और कई दायित्व में काम करते हुए अपनी अटल इरादे के साथ कार्य करते रहे झारखंड माटी कला बोर्ड के की निवर्तमान सदस्य ईश्वर चंद्र प्रजापति ने कहा कि मैं उनके साथ सामाजिक जीवन में पूरे  करने का प्रयास कर रहा है ,सभी ने नमन आंखों से उन्हें याद करते हुए राजेंद्र महतो अमर रहे आंदोलनकारी अमर रहे ऐसा नारा देते हुए उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दिया गया इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक क्षेत्र सामाजिक क्षेत्र के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे उनके ज्येष्ठ पुत्र विक्रम महतो ने कहा कि सभी का आभार व्यक्त करता हूं कि बाबूजी के साथ जो काम करते  थे आज उनके साथ काम कर रहा हूं यह मेरे लिए बड़ी सौभाग्य की बात है बस आप सबों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन इसी तरह मिलते रहे तभी उनके सपनों को मैं पूरा कर सकता हूं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कई तरह की बातों को रखते हुए सभी ने अपने विचार दिए और यह कहा कि हमें सब मिलकर काम करना होगा और संगठित होकर वह जैसे काम करते थे तभी एक सशक्त राज्य बना पाएंगे और क्षेत्र का विकास के लिए खासकर झारखंड आंदोलनकारी के लिए रणनीति तैयार करनी होगी तभी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बोकारो विधायक सह विरोधी दल के नेता    बिरची नारायण,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रोहित लाल सिंह,मधुसूदन सिंह, बोकारो विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह,झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति , जिला अध्यक्ष शेखर प्रजापति,महामंत्री जीवन जगन्नाथ, हीरालाल प्रजापति दीनबंधु महतो, भाजपा नेता विक्रम पांडे,झामुमो के किरण बाउरी,करमचंद गोप,मनभूल सिंह, राजदेव माहथा ,संतोष सिंह ,भूतनाथ माहथा, हावू लाल गोराई,अभय कुमार मुन्ना,अशोक जगनी,प्रदीप सिंह,डॉ रतन केजरीवाल, डॉ केपी सिंह ओ पी सिन्हा, गोपाल विभूति महतो, मधुसूदन सिंह, पंकज राय शंकर रजक,मंजू देवी,शिबू बाउरी,गणेश दत्त, विश्वनाथ दत्त,रोहित महतो,श्रवण कुमार, जदयू नेता प्रदीप महतो,डॉ दुलाल हालदार,अजीत सिंह उदय चंद्र प्रसाद डीके त्रिवेदी साधन मंडल गौरी शंकार आतिश कुमार दिनेश नाइक दिनेश गोप राजगिरी गुप्ता मिठू लाल सरकार सत्य नारायण मोदक जय लक्ष्मण कृष्णा तिवारी विनोद घोषाल सभी ही साथ युवा साथी प्रभात, टिंकू,संजय,आरव विराट,क्रिस,उमंग सूरज,आयुष,राजीव रोहित,समस्त ग्रामवासी इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

पुलिस ने पकडा 40 टन लदा कोयला ट्रक,माफिया झारखंड से बिहार में कर रहे है तस्करी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *