प्रधानमंत्री ने सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी नई दिल्ली-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आज उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा के मैथिली और भोजपुरी लोक गीत पिछले कई दशकों से अत्यंत लोकप्रिय रहे हैं और आस्था के महान पर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीत सदैव याद किए जाएंगे।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:

“सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!”

उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम: 250 मदरसों को स्कूल में बदला जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *