मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं को मईया सम्मान योजना के माध्यम से हक, अधिकार व सम्मान दिया है: योगेंद्र महतो

गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में योगेंद्र महतो ने किया तूफानी दौरा व नुक्कड़ सभा
मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो /गोमिया : गोमिया विधानसभा क्षेत्र से इंडिया एयलाइंस समर्थित झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद महतो लगातार वोटरों के बीच जनसंपर्क कर रहे हैं। इस क्रम में उन्हें भारी जन समर्थन भी मिल रहा है। जगह-जगह उनके तूफानी दौरा व नुक्कड़ सभा में भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड रही है। एक लंबे समय से उनके द्वारा की गई जनसेवा व क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को तत्परता के साथ समाधान करने के कार्यों के कारण जनता के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि इस बार योगेंद्र प्रसाद महतो भारी मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। इधर गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रो में तूफानी जनसंपर्क व नुक्कड़ सभा किया गया। इस क्रम में खम्हरा पंचायत के करमाटांड़,उरांव टोला, अंबेदकर चौक, ससबेड़ा पूर्वी पंचायत अंतर्गत काली मंदिर, मून लाइट चौक, हजारी पंचायत के खुदगडा, नायक टोला,पटवा टोला, हजारी मोड, सुइयाडीह व गोमिया पंचायत के चौधरी टोला में ग्रामीणों के बीच जनसंपर्क व जगह-जगह नुक्कड़ सभा किया। योगेंद्र प्रसाद महतो ने मतदाताओं से आगामी 20 नवंबर को तीर धनुष छाप पर वोट देने की अपील की।  कहा कि पिछले 19 वर्षों से निरंतर 24 घंटे में 18 घंटे आपकी सेवा में तत्पर हूं। भाई, बेटे की तरह सभी के सुख दुख में भागीदारी निभाते आ रहा हूं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं को मइया सम्मान योजना के माध्यम से हक, अधिकार और सम्मान दिया है। दिसंबर से इस योजना के तहत 2500 रुपए दिए जाएंगे। सर्वजन पेंशन योजना, 200 यूनिट बिजली फ्री, बकाया बिजली बिल माफ करने जैसे कार्य कर आप सभी को बड़ी राहत प्रदान करने का काम किया है। 20 नवंबर को अपना मतदान सिर्फ तीर धनुष छाप पर देकर गोमिया और राज्य के विकास के मार्ग को प्रशस्त करें। षड्यंत्रकारी भाजपा और आजसू को गोमिया और राज्य से बाहर का रास्ता दिखाएं। इस दौरान सभी जगहों पर महिला दीदियों और समर्थकों द्वारा प्रत्याशी  योगेंद्र प्रसाद महतो का पारंपरिक और आत्मीय स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *