यूपी में अब ना घुसपैठिए है ना लव जिहाद और ना है दंगा सब है चंगा : योगी आदित्यनाथ 

जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी जाति करके नाम पर लोगो को बांटने का काम किए है इसलिए बटेंगे तो कटेंगे,एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : बोकारो के पुस्तकालय मैदान में भाजपा द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोकारो भाजपा प्रत्याशी बिरंची नारायण, चंदनकियारी प्रत्याशी अमर कुमार बाउरी,कुमार अमित, डाॅ प्रकाश सहित कई वरिष्ठ नेतागण मंच पर मौजूद थे। सभा में बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा की इस धरती को घुसपैठिए रोहिंग्या घुसपैठिए की यहां पर अराजकता नहीं करने देना है मुझे बताया गया कि चंदनकियारी में क्या हुआ मुर्ति के जुलूस पर हमला कर दिया गया मूर्ति खंडित कर दी गई। विस्थापितों की बेटियों बहनों के साथ छेड़छाड़ करते हैं इन दुष्टो और अराजकताओं का काट केवल भाजपा है याद रखिए 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में भी ऐसे ही होता था और आज उत्तर प्रदेश में ना कोई घुसपैठिए है ना लव जिहाद है और ना दंगा है सब चंगा है।

यह नया भारत है यह छेडता नही है जो छेड़ता है उसे छोडता भी नही है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, आरजेडी की सरकार ने कहा की सरकार आएगी तो सिलेंडर देगें जब सरकार थी तो काहे नही दिया। यहां के लोगो को भी देगें घुसपैठिए को भी देंगें। कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अब तक क्या किया है लव जिहाद किया है जनजातियों बेटियो को बहकाकर ये घुसपैठिए घर में घुस गये है हमारी सरकार बनी तो ऐसे घुसपैठिए को घर से निकालकर बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगें।  कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी सब जाति के नाम पर लोगो को लडाने का काम कर रही है इस लिए आप बटेगें तो कटेंगे। डबल इंजन की सरकार की माप क्या है कांग्रेस कहती थी की राम है ही नही लेकिन डबल इंजन की सरकार में राम मंदिर का निर्माण किया,बटें थे तो कटें थे इसलिए एक रहेंग तो सेफ रहेगें। इसलिए भाजपा ने बोकारो से बिरंची नारायण और चंदनकियारी से अमर बाऊरी को प्रत्याशी बनाया है इन्हे आपका साथ चाहिए आप जिताकर हाथो को मजबूत करने का काम करें।

14 दिसंबर से एक्टिव और हेल्दी होगा बोकारो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *