दस बर्षो में यहां के जनप्रतिनिधी ने विस्थापित और ग्रामीण क्षेत्रों का किया है नजरअंदाज, है विकास अधूरा : श्वेता सिंह 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : बोकारो विधानसभा इंडी गठबन्धन प्रत्याशी श्वेता सिंह ने मेरा बोकारो मेरा अभिमान के नारे के साथ चुनाव निमित गुरुपरब के शुभ अवसर पर चास स्थित गुरु द्वारा पहुंच कर गुरु ग्रन्थ साहेब के दरबार में माथा टेका और सभी को त्यौहार की शुभकामना दी और पूरे बोकारो परिवार के खुशहाली की कामना की इसी बीच जनसंपर्क अभियान के दौरान जनवृत-04 सफाई कर्मचारी संघ की बैठक में शामिल हुई और कहा कि आप सभी समाज में सबसे महत्वपूर्ण कार्य के वाहक है और स्वास्थ्य समाज के निर्माण में आप सभी की भूमिका अतुलनीय है आप सभी के मांगों ध्यान में रखते हुए यह आश्वाशन देती हू कि सभी का निदान किया जाएगा।इसी क्रम में राणा प्रताप नगर स्थित सूर्य मंदिर में महाआरती में शामिल हुई और कहा कि भगवान भास्कर बोकारो से कामना करते है की जनता के जीवन में सुखद प्रयास आए।सेक्टर 8 विस्थापित चौक,पिलगरिया खटाल के बाद जनवृत-8 स्थित बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात नौजवान संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित आम सभा में भाग लिया।इस दौरान वहा उपस्थित क्षेत्र की सम्मानित जनता से मिलकर आगामी 20 नवंबर को बैलट नंबर 3 के सामने ‘हाथ के निशान’ पर बटन दबाकर कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए अपील की। श्रीमती सिंह ने कहा कि पूर्व के 10 वर्षों में यहां के जनप्रतिनिधिगण शहरी निवासियों विस्थापितों और ग्रामीण क्षेत्रों के समस्याओं को नजरअंदाज कर के चले हैं जिसके कारण यहां का विकास अधूरा रह गया है।बोकारो के निर्माण में यहां के आम जनता और विशेषकर विस्थापित परिवारों का अहम योगदान है इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है आप सभी ने मुझे और मेरे परिवार के प्रति जो असीम अपनापन और विश्वास दिखाया इसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूं और विश्वास दिलाती हूं कि आपकी सेवा एवं बोकारो की उन्नति में कोई कसर नहीं छोडूंगी और स्व समरेश सिंह दादा के अधूरे सपनो को पूरा करने का कार्य करूंगी।

कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता-मनरेगा आयुक्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *