स्व: समरेश सिंह दादा के अधूरे सपनो को पूरा करने का कार्य करूंगी : श्वेता सिंह

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : बोकारो विधानसभा इंडी गठबन्धन प्रत्याशी श्वेता सिंह विधानसभा चुनाव के निमित चास नगर निगम क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान का आरंभ चास गर्ग पुल से नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात शुरू किया।इसी क्रम में गणेश स्वर्णकार द्वारा आयोजित फुटपाथ दुकानदार संघ चास की बैठक की जहां श्रीमाती सिंह ने उनके हर सुख दुख में शामिल होने का आश्वाशन दिया वही रामप्रताप नगर,सूर्या चौक,जोड़ा मंदिर,यदुवंश नगर में चास के पूर्व मेयर भोलू पासवान की माता जी का आशीर्वाद लेने के पश्चात धर्मशाला मोड़,जगदम्बा मंदिर,तारानगर,पटेल नगर,बाबा नगर,आईं टी आई मोड, शिवपुरी कॉलोनी,अभिमन्यु नगर,भगवती कॉलोनी,बिहार कॉलोनी,जोधाडीह मोड़ के पश्चात विस्थापित चौक में उत्तम गोप के नेतृत्व में वृहद जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें श्वेता सिंह ने उपस्थित मातृ शक्ति को झारखंड सरकार के विभिन्न जन हितकारी योजनों के बारे में बताया।चास की समस्या पूरे झारखंड में एक प्रमुख मुद्दा है।आपकी बेटी और बहु होने के नाते मेरा यह कर्तव्य हैं कि इन सभी ज्वलंत मुद्दों पर अध्ययन कर इनका समाधान करना है।इस दौरान वहा उपस्थित क्षेत्र की सम्मानित जनता से मिलकर आगामी 20 नवंबर को बैलट नंबर 3 के सामने ‘हाथ के निशान’ पर बटन दबाकर कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए अपील की।श्रीमती सिंह ने कहा कि पूर्व के 10 वर्षों में यहां के जनप्रतिनिधिगण शहरी निवासियों विस्थापितों और ग्रामीण क्षेत्रों के समस्याओं को नजरअंदाज कर के चले हैं जिसके कारण यहां का विकास अधूरा रह गया है।बोकारो के निर्माण में यहां के आम जनता और विशेषकर विस्थापित परिवारों का अहम योगदान है इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है आप सभी ने मुझे और मेरे परिवार के प्रति जो असीम अपनापन और विश्वास दिखाया इसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूं और विश्वास दिलाती हूं कि आपकी सेवा एवं बोकारो की उन्नति में कोई कसर नहीं छोडूंगी और स्व समरेश सिंह दादा के अधूरे सपनो को पूरा करने का कार्य करूंगी।










