कसमार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हेमंत सोरेन सरकार पर बोला हमला कहा : यह बीजेपी या आजसू का नही है मुद्दा, यह झारखंड के आदिवासियों का है मान सम्मान और स्वाभिमान

बांग्लादेशी घुसपैठियों का अड्डा मदरसा , फिर आधार,राशन कार्ड बनाकर दी जाती है पहचान : जेपी नड्डा
मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : झारखंड में अंतिम चरण का मतदान 20 नवंबर को है, ऐसे में सभी पार्टियों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। गोमिया विधानसभा से एनडीए के आजसू उम्मीदवार लंबोदर महतो के पक्ष में आज चुनावी सभा को संबोधित करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कसमार पहुंचे। सभा में बोलते हुए श्री नड्डा ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने हेमंत सोरेन के जमीन घोटाला में जेल जाने पर भी अपनी बातों को रखते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने 2 लाख 36 हजार करोड रुपए के जमीन का घोटाला किया है, जिस कारण वह जेल भी गए और आज बेल में है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को झारखंड के मदरसों में शरण दिया जा रहा है उन्हें पहले रखा जाता है। फिर उनका आधार राशन कार्ड बनाकर उनको पहचान दी जाती है। फिर उन्हें गैस कनेक्शन दिया जाता है। उसके बाद वे लोग आदिवासियों की जमीन को अपने नाम में करने का काम करते हैं। उन्होंने एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि यह रिपोर्ट सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी या आजसू  का मुद्दा नहीं है यह झारखंड के आदिवासियों के मान सम्मान और स्वाभिमान की बात है।

सोनभद्र-रौनियार समाज का भव्य कार्यक्रम, आल इंडिया रौनियार वैश्य समाज पूरे देशभर में तेजी से हो रहा है सक्रिय-संस्थापक/अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *