बोकारो विधायक के रोड़ शो में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान

 जनता से किया गया वादा झारखंड सरकार नही कर पाई पुरा,प्रखंड, जिला,प्रदेश में भष्ट्राचार चरम पर 
मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जनआशिर्वाद अभियान के तहत आज बोकारो विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बोकारो विधानसभा के सेक्टर 5 पुस्तकालय मैदान से रोड शो निकाल कर जनता से समर्थन की अपील की। इस रोड शो में मुख्य रूप से एनडीए प्रत्याशी बिरंची नारायण उपस्थित रहे। रोड शो सेक्टर 5,6,8,9 बसंती मोड़, सेक्टर 4 ,3,2,1,12 होते हुए एयरपोर्ट पहुँचा। बोकारो एयरपोर्ट पर केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत व अभिनदंन करते हुए रोड शो चेक पोस्ट होते हुए योधडीह मोड़ पहुँचा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एनडीए प्रत्याशी बिरंची नारायण के पक्ष में 20 नवम्बर को मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने ने कहा कि हेमंत सरकार पर वादा खिलाफी, झूठे वादे, लुट, भय, अत्याचार से अविश्वास से आम जनता में रोष है। जिस वादे के साथ 2019 में सरकार बनी पांच साल पूरे हो गए मगर कोई भी जनता से किया गया वादा पूरा न कर सके। दिन प्रतिदिन प्रखंड हो या जिला या प्रदेश भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है संतरी से मंत्री तक जेल जा चुके हैं। कुछ मंत्री अभी जेल में तो कोई आईएस अधिकारी जेल में है। झारखंड की खनिजों की लूट मची जिसमे उनका परिवार के लोग भी शामिल हैं। बोकारो विधानसभा के जनता अपना मन बना चुकी है कि राज्य में फिर से भाजपा की सरकार आए और जनहित कार्यों का काम पुनः शुरू हो ताकि राज्य का सर्वाधिक विकास हो और जरूरत मंदो को उनका हक अधिकार मिल सके। बोकारो भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि में अपने कार्यों को लेकर जनता के बीच आया हूं विगत 10 सालों में जो भी वादा किया उसे पूर्ण करने का कार्य किया और आगे भी करूंगा। रोड शो में मुख्य रूप से क्लस्टर प्रभारी बिहार के मंत्री नवीन नितिन, पूर्व सांसद सुशील सिंह सहित वरीय नेता मौजूद रहे।

अपराधियों पर लगाम लगाने को लेकर एसपी से मिले कुमार अमित 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *