वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद एवं एक टेंपो तथा पांच बाइक जप्त

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बेतिया।पुलिस अधीक्षक बेतिया शौर्य सुमन के निर्देशानुसार दिनांक 22 नवंबर को बेतिया जिला अंतर्गत सभी थानों में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु शाम 5:00 बजे से 8:00 तक लगातार सघन वाहन जांच सभी पुलिस उपाधीक्षक,अंचल निरीक्षक,एवं थानाअध्यक्ष के नेतृत्व में चलाया गया,सघन वाहन जांच के दौरान बेतिया जिला अंतर्गत विभिन्न थानों के द्वारा की गई उपलब्धि निम्न प्रकार है

बरामदगी/जप्त
(1) बिना नंबर का टेंपो जिस पर अंग्रेजी शराब लदा हुआ – 01
(2) बिना नंबर का अपाचे मोटरसाइकिल – 01
(3) शराब के साथ जप्त मोटरसाइकिल- 04
(4) कुल बरामद देसी शराब- 75.80 लीटर
(5) कुल बरामद विदेशी शराब- 183.2 लीटर
(6) शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्तियों की कुल संख्या- 04
(7) शराब पीने में गिरफ्तार व्यक्तियों की कुल संख्याये- 05
(8) वाहन चेकिंग के दौरान शमन की कुल राशि- 384000

बेतिया पुलिस लोक व्यवस्था के संधारण में अपने सर्वोत्कृष्ट स्तर के लिए प्रतिबद्ध है।

विभाग जान कर भी बना अनजान:अवैध नर्सिंग होम पर विभाग की नजर नहीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *