दादा के नक्शे कदम पर चलकर बोकारो का अधूरा विकास हो पूरा : कलीम मुल्ला

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : बोकारो और चंदनकियारी की जनता को तहे दिल से धन्यवाद की जिस तरह कांग्रेस, इंडिया गठबंधन पर बोकारो और चंदनकियारी की जनता ने भरोसा और प्यार जताया है निंश्चित ही आने वाले समय में जनता के लिए एक अच्छा प्रतिनिधी ही नही एक बेटी और एक माटी का बेटा बोकारो और चंदनकियारी में विकास की एक लकीर खिचने का काम करेंगें। यह बातें समाजसेवी कलीम मुल्ला ने कहा। उन्होनें कहा की यह हार ना भाजपा की है और ना यह जीत इंडिया महागठबंधन की जीत है यह जीत एक आम जनता की है जिसने अपना जनादेश देकर सबको बतलाने का काम किया है की विकास नही तो वोट नही। जो जनता दस सालों से त्रस्त थी विकास कार्य के नाम पर लोगो से भेदभाव और हवा हवाई कागजों तक ही सीमित होकर रह गया था इस बार की विधानसभा चुनाव में उसी जनता ने एक बार फिर जनादेश देकर झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अपनी सरकार बनाई है अब उम्मीद ही नही भरोसा है की बोकारो में जो भी विकास कार्य अधुरे थे जैसे मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट, विस्थापित गांव को पंचायत का दर्जा देने का हो सब यह धरातल पर देखने को मिलेगा क्योकि एक गांव का बेटा और एक समाज की बेटी ही समाज की दुख दर्द को समझ सकती है और जमीनी स्तर पर विकास कर सकती है। पूर्व स्वर्गीय समरेश सिंह भी एक ऐसे नेता थे जिन्होने अपना पुरा जीवन ही जनता के लिए न्यौछावर कर दिए थे पुरा जीवन में उन्होने कभी भी जात- पात ऊच- नीच का भेदभाव नही किया और हमेशा सबके दुख तकलीफ में खड़े रहे, रात हो या दिन हमेशा जनता की आवाज बनकर खडे रहे उसी परिवार की पुत्रवधु श्वेता सिंह जी है उम्मीद है की दादा के नक्शे कदम पर चलकर जनता के बीच अपनी अमीट छाप छोडेगी और बोकारो में जो अधुरे विकास कार्य है उसको पुरा करेगी।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










