मुंबई में फर्जी विवाद फैलाने की कोशिश कर रहे संजय राऊत : अरुण सावंत

मुंबई, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के आगामी महानगरपालिका चुनावों को देखते हुए सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस बीच, शिवसेना प्रवक्ता अरुण सावंत ने संजय राऊत द्वारा मुंबई में मराठी-मारवाड़ी-गुजराती विवाद को उकसाने की कोशिश पर तीखी प्रतिक्रिया दी। सावंत ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, झूठे विवादों और झांसे के जरिए समाज में फूट डालने की कोशिश की जाएगी।

अरुण सावंत ने शनिवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि जैसे-जैसे महानगरपालिका चुनाव पास आ रहे हैं, कुछ लोग मुंबई में मराठी, मारवाड़ी और गुजराती समुदायों के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश करेंगे। यह एक खतरनाक और झूठा नैरेटिव है जो केवल राजनीति के तहत फैलाया जा रहा है। मराठी व्यक्ति की विशेषताएं शौर्य, साहस, और कर्मठता में निहित हैं और वह कभी भी अन्याय सहन नहीं करते।

उन्होंने कहा कि शिवसेना, जो अपने संस्थापक और हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के विचारों का पालन करती है, वह हमेशा मराठी व्यक्ति के अधिकारों और न्याय के लिए खड़ी रही है। उन्होंने एकनाथ शिंदे की शिवसेना को लेकर कहा कि हम मराठी व्यक्ति और महाराष्ट्र की अस्मिता की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर हैं। आरोप लगाया गया कि संजय राऊत और उनके जैसे नेताओं ने पहले ही मराठी लोगों को मुंबई से हटा दिया है और महाराष्ट्र की अस्मिता को गांधी परिवार की सेवा में गिरवी रख दिया है। इसके बावजूद, वह झूठे आरोप लगा रहे हैं।

सावंत ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा या कोई अन्य दल मुंबई और महाराष्ट्र पर गलत नजर डालने की कोशिश करेगा, तो शिवसेना इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। संजय राऊत पर निशाना तेज करते हुए उन्होंने कहा कि यह राजनीति का हिस्सा है। पिछले 25-30 वर्षों में जब संजय राऊत के पास मुंबई महानगरपालिका की सत्ता थी, तब उन्होंने महाराष्ट्र की अस्मिता की रक्षा के लिए कुछ भी नहीं किया। वह केवल मुंबई के संसाधनों को लूटने में व्यस्त रहे।

बांग्लादेश फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रहे हैं चंकी पांडे

सावंत ने आगे कहा कि मुंबई एक कॉस्मोपॉलिटन सिटी है, जहां विभिन्न जातियों, धर्मों और समुदायों के लोग मिलजुलकर रहते हैं और अपना काम करते हैं। मुंबई के लोग सजग हैं और वह संजय राऊत के झांसे में नहीं आएंगे। वह महायुति को समर्थन देंगे क्योंकि महायुति का हमेशा विकास और समृद्धि पर ध्यान रहा है। वह महाराष्ट्र को नंबर-1 बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

–आईएएनएस

पीएसके/एएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *