सिंदुरिया में पारंपरिक रामलीला के दूसरे दिन हुआ श्रीराम जन्म का मंचन

कृपा शंकर पांडेय, मीडिया हाउस चोपन/सोनभद्र – ग्राम पंचायत सिंदुरिया में चल रही पारंपरिक रामलीला में दूसरे दिन श्रीराम जन्म की लीला का भव्य मंचन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला के दौरान राजा दशरथ के पुत्र प्राप्ति के लिए किए गए यज्ञ, देवी-देवताओं की कृपा और अंततः भगवान श्रीराम के जन्म का दृश्य अत्यंत प्रभावशाली रहा। कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ जुटी, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल थे। राम जन्म के दृश्य में कलाकारों ने धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेश पांडे व्यास जी मुरली तिवारी रामगोपाल तिवारी विद्या शंकर पांडे श्रीराम पांडे पूर्व प्रधान उदय नारायन पांडे राम जानकी पांडे अवधेश नारायण पांडे प्रभु नारायण पांडे दिनेशपांडे अशोक कुमार पांडे रामनारायण पांडे प्रेम शंकरपांडे विजय शंकर पांडे युवा मोर्चा जिला अध्यक्षविशाल पांडे जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी राधा रमन पांडे एवं समस्त पांडे परिवार मौजूद रहे रामलीला के अन्य प्रसंगों के मंचन के लिए दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला ।

सोनभद्र-सदस्यों, प्रधानों और उप प्रधानों का रिक्त स्थानों/पदों पर चुनाव सम्पन्न कराने के लिए समय-सारिणी निर्धारित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *