मनोज गुप्ता द्वारा ग्राम सभा बरिस्ता में कंबल वितरण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बरिस्ता – पुलिस विभाग में कार्यरत ग्राम सभा बरिस्ता के जगदीश पुर पुरवा निवासी मनोज गुप्ता के सुपुत्र ओम का जन्मदिन था, ओम के जन्मदिन के अवसर पर मनोज गुप्ता परिवार द्वारा आवास पर द्वारा अखंड श्री राम चरित मानस पाठ का आयोजन किया गया था हवन और प्रसाद वितरण के पश्चात शाम को साठ जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया।

इस अवसर पर संगम यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने मनोज गुप्ता के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का कार्यक्रम समाज को एक संदेश देता है, इस कार्यक्रम में बरिस्ता प्रधान श्रवण कुमार गुप्ता, सीएलजी इंटर कालेज के प्रबंधक डाक्टर भारत लाल गुप्ता, युवा समाजसेवी पुनीत गुप्ता समाजसेवी वंश बहादुर सिंह, कमलेश सिंह लंबरदार, बबलू गुप्ता, विवेक गुप्ता, आदित्य गुप्ता, बनवारी लाल गुप्ता, राम जी गुप्ता, सहित साहू समाज जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित थे

50 दिन के अंदर दो बार लाखो की संख्या में दिल्ली पहुंचे कर्मचारियों की सुधि नहीं ली सरकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *