स्क्रैप को लेकर छिडी वर्चस्व की लड़ाई, एक गिरफ्तार, पुलिस ने लुटा माल किया बरामद 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : बोकारो में एक बार फिर स्क्रैप को लेकर बर्चस्व की लडाई जारी है जिसमें स्क्रैप से लदी वाहन को लुट कर वाहन को छोड स्क्रैप उतार लिया गया था इस मामले पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा तथा लुटा गया चार टन स्क्रैप को भी बरामद किया।
क्या है मामला : दिनांक 28 दिसंबर को वादी राकेश कुमार पाण्डेय, पिता  एच०एन० पाण्डेय प्लॉट नं0-458, मनमोहन कॉपरेटिव थाना सेक्टर-12 जिला-बोकारो के द्वारा एक लिखित आवेदन समर्पित किया गया कि संध्या में इनका 407 गाड़ी सं० जे.एच. 10 एच.एन.-0453 पर करीब 04 टन रिजेक्ट स्क्रैप लोड करके के०एस० इस्पात फैक्ट्री में अनलोड करने हेतू जा रहा था, जहां रास्ते में एक टीभीएस अपाचे मोटरसाईकिल पर सवार तीन व्यक्तियों द्वारा गाड़ी के चालक को हथियार का भय दिखाकर गाड़ी को बियाडा क्षेत्र से लुट कर भाग गयें। करीब 40 मिनट के बाद लुटी गयी 407 वाहन फैक्ट्री के गली में चाभी सहित छोड़ दियें परन्तु गाड़ी पर लोड स्क्रैप को गाड़ी से उतार लियें। वादी द्वारा बताया गया कि दिनांक 25 दिसंबर को इनके स्टाफ ओम सिह के मोबाईल पर कुर्मीडीह निवासी अमित गुप्ता द्वारा स्क्रैप बिजनेस करने के एवज में रंगदारी स्वरूप 50 हजार रूपए का मांग किया गया था वादी द्वारा संदेह व्यक्त किया गया कि इनके स्क्रैप को अमित गुप्ता द्वारा ही अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर लुटा है। काण्ड दर्ज करते हुए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया, जिनके द्वारा त्वरित गती से कार्य करते हुए घटना में संलिप्त राहुल राज चौधरी, पिता गंगा चौधरी, सा० सेक्टर 1/ बी, क्वा० नं० 1245, थाना बी० एस० सिटी, जिला बोकारो को गिरफ्तार किया गया, जिसके निशानदेही पर घटना कारित करने में इस्तेमाल की गयी काला रंग का अपाचे मोटरसाईकिल नं० JH09AA-6194 एवं गिरफ्तार अभियुक्त के बियाडा क्षेत्र स्थित अंश एक्वा फैक्ट्री से लुटी गयी करीब 04 टन रिजेक्ट आयरन स्क्रैप को बरामद किया गया। तथा फरार तीन अभियुक्त अमित कुमार गुप्ता, विश्वजीत सिंह, किशोर पांडे की गिरफ्तारी हेतू  पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
2023 की वर्चस्व की लड़ाई : 3 नवंबर 2023 को
 कुर्मीडीह निवासी अमित कुमार गुप्ता के आवास पर रात्रि में हवाई फायरिंग की गई थी जिसमें 2:00 बजे पीसीआर वैन पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करते हुए खोखा भी बरामद किया था गुप्ता ने लिखित आवेदन बालीडीह थाना में देते हुए कहा था की स्क्रैप धंधे में शामिल रितेश सिंह,  रवि साव, मिथिलेश सिंह, वरुण वर्मा ने मेरे घर पर हवाई फायरिंग करते हुए मुझे जान से मारने और बोकारो छोड़कर भाग जाने की धमकी दी है। तुल पकडते मामले पर धंधा बंद हुआ वही इस मामले को लेकर जांच के दौरान ट्रांसफर भी हुआ था जिसके बाद स्क्रैप ब्यवसायी और अमित गुप्ता के साथ समझौता भी हुआ था। अब एक बार फिर बोकारो में स्क्रैप को लेकर वर्चस्व की लड़ाई जारी हो गई है स्क्रैप के धंधे में पहले पार्टनर रह चुके चेहरे ने कमान संभाल ली है और इस धंधे में साथ देने कांग्रेस पार्टी से तालुक रखने और सबसे मजबूत चेहरे के नजदीकी माने जाने वाले की भुमिका खासम खास है जो कोयले के धंधे से भी इनका नाता रहा है अब यह स्क्रैप के धंधे में भी कमर कस उतर चुके है।
बरामद माल में रेलवे का स्क्रैप : 407 वाहन से लूटा गया स्क्रेप को जिस गोदाम से पुलिस ने बरामद किया है उसे स्क्रैप में रेलवे का स्क्रैप भी फोटो में साफ दिख रहा है जिस पर पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के साथ बरामद माल के साथ खड़ी है। अब यह कहावत चरितार्थ होती है कि एक आंख में काजल और एक आंख में सुरमा, जब  लूटा गया स्क्रेप पुलिस ने बरामद किया तो रेलवे का स्क्रैप पुलिस क्यों नहीं देख पाई सरकारी संपत्ति की खुली लुट कैसे इसकी जांच कर इस पर मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया। रेलवे द्वारा कहा ऑक्शन किया गया है। या नही तो यह रेलवे का स्क्रैप बंगाल कैसे भेजा जाता है इसकी जांच कर पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
• पहले घटी मारपीट की घटना : 25 दिसंबर बुधवार को चास के यदुवंश नगर के रोशन कुमार वर्मा ने सिटी थाने में आवेदन देते हुए कहा था कि वह राकेश पांडे के साथ व्यवसाय करते थे जिसमें 50- 60 हजार रूपया बाकी था जिसको देने के लिए एलएच मोड समीप ऑफिस में राकेश पाण्डे ने बुलाया मेरे पहुंचने पर गाली गलौज देते हुए रड से मारा गया और  बुरी तरह घसीट कर पीटा गया जिसमें सर फटने के कारण पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती भी कराया था पिडित ने अपनी जान की गुहार लगाते हुए कारवाई करने की बात कही थी पर इस मामले पर अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। स्क्रैप के धंधे को लेकर जहां पुलिस सजग है वही स्क्रैप धंधे बाजो पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस कार्रवाई भी करती रही है कुछ महीने पहले भी सेक्टर 12 में पुलिस ने छापा मार कर माल पकड़ा था वही दुसरी ओर पिंड्राजोरा थाना ने स्क्रेप से लदी वाहन को जप्त किया गया था और दो लोगो को जेल भेजा था लेकिन फरार अभियुक्त अभी भी पुलिस की नजर मे है फरार है।

सीईओ ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *