अपर समाहर्ता ने की राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा

अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर कई अंचल अधिकारियों के वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का दिया गया निर्देश।

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा के द्वारा राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा के दौरान अभियान बसेरा, परिमार्जन एवं दाखिल खारिज के कार्यों की व्यापक समीक्षा की गई ।
समीक्षा के दौरान पूर्वी चंपारण जिला के अंचल बनकटवा, सदर मोतिहारी, रामगढ़वा, कोटवा, सुगौली, ढाका, आदापुर, घोड़ासहन, पकड़ीदयाल, हरसिद्धि एवं पहाड़पुर में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर यहां के अंचल अधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया गया है। अपर समाहर्ता के द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि राजस्व विभाग के कार्यों में कोई कोताहि या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं जहां भी अपेक्षित प्रगति नहीं पाई जाएगी वहां के अंचल अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

12 जनवरी के बिहार बंद का बीपीएससी छात्रों और दुकानदारों का समर्थन- पप्पू यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *