शराब बंदी को सफल बनाने में अपने थानाध्यक्ष का करें सहयोग – अवधेश

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
सुगौली प्रखण्ड के फुलवरिया महादलित बस्ती में शराब उन्मूलन, नशा मुक्त समाज निर्माण तथा ठण्ड से बचाव को लेकर सामाजिक कार्यकर्त्ता सह स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता के द्वारा जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।महादलित समुदाय को जागरूक करते हुए स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता ने कहा कि इस जागरूकता का मुख्य उद्देश्य समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि नशा, एक ऐसी बीमारी है जो कि युवा पीढ़ी को लगातार अपनी चपेट में लेकर उसे कई तरह से बीमार कर रही है। शराब, सिगरेट, तम्‍बाकू एवं ड्रग्‍स जैसे जहरीले पदार्थों का सेवन कर युवा वर्ग का एक बड़ा हि‍स्सा नशे का शिकार हो रहा है। आज के समय में फुटपाथ और रेल्‍वे प्‍लेटफार्म पर रहने वाले बच्‍चे भी नशे की चपेट में आ चुके हैं। उन्होंने दलित समुदाय के लोगों से मिलकर नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक करते हुए सभी को नशा छोड़ने की अपील की। उन्होंने लोगों से शराब नही पीने तथा नही बेचने की अपील की। उन्होंने कहा की नशा मानव जाति के जीवन में मतभेद व कड़वाहट लाता है और समाज मे इसका गलत प्रभाव पड़ता है। आप जो पैसा आपलोग नशा के सेवन में खर्च करते, वह पैसा आप अपने बच्चों के भरण-पोषण में खर्च करे, जिससे उनका विकास हो सके। उन्होंने कहा कि अगर आपके आस पास कोई शराब या अन्य नशीले पदार्थों को खरीद विक्री कर रहा है या निर्माण कर रहा है, तो तत्काल इसकी सूचना अपने थानाध्यक्ष, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, चौकीदार इत्यादि को दे। वही लगातार मौसम में आ रहे बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कई ठण्ड प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहा, इस स्थित में बुजुर्ग, बच्चे, बीमार व्यक्ति का विशेष ख्याल रखना है। ठण्ड के मौसम में हमेशा गर्म कपड़े से अपने शरीर को ढकना है, ताकि कोई भी व्यक्ति ठण्ड का शिकार ना बने। उन्होंने कहा कई प्रतिदिन समाचार पत्र व टेलीविजन पर प्रकाशित व प्रसारित होने वाले मौसम समाचार पर ध्यान देना है। उन्होंने कहा कई ठण्ड के मौसम में मवेशी भी काफ़ी प्रभावित होते है, हमें उनका भी ख्याल रखना है। मौके पर पशु टिकाकर्मी रणधीर कुमार, नितु सर्राफ, मधु कुमारी, संजू कुमारी, शत्रुधन साह, संतोष कुमार सोनी, ग्रामीण राम भरोस मांझी, अनीता देवी, सुगिया देवी, सहित अन्य मौजूद थे।

बिहार की सारण लोकसभा से राजद प्रत्याशी डॉ.रोहिणी आचार्य जोर-शोर से जनसंपर्क कर रही हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *