सदर अस्पताल अंतर्गत जीविका द्वारा संचालित होने वाले लॉन्ड्री का डीडीसी ने किया उद्घाटन

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l उप विकास आयुक्त शंभू शरण पांडे के द्वारा सदर अस्पताल मोतिहारी अंतर्गत जीविका दीदी द्वारा संचालित होने वाले लॉन्ड्री का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। सदर अस्पताल अंतर्गत साफ – सफाई एवं कपड़ा धुलाई कार्य का कार्य पहले चयनित एजेंसी के माध्यम से कराया जाता था, इस कार्य को अब जीविका दीदी के टीम द्वारा सम्पादित किया जाएगा । इसके लिए कुल 60 जीविका दीदी का चयन किया गया है l डीपीएम जीविका के द्वारा बताया गया है कि इसके अन्तर्गत अस्पताल के बाहरी एवं आन्तरिक साफ सफाई के साथ – साथ रोगियों के बेड सीट, पर्दा एवं ओटी में इस्तेमाल होने वाले कपड़ो का धुलाई आधुनिक मशीनों के द्वारा किया जाएगा जिसका संचालन जीविका दीदी ही करेंगी। उद्घाटन के समय अस्पताल उपाधीक्षक डा0 विजय कुमार वर्मा, जिला परियोजना प्रबंधक ( जीविका ) गणेश पासवान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विश्वमोहन ठाकुर, अस्पताल प्रबंधक कौशल कुमार दुबे , डॉ अमृतांशु कुमार, प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार चौधरी, सौरभ कुमार, राकेश कुमार सत्यम कुमार ,गौतम कुमार उपस्थित थे।

अवैध खनन नियंत्रण के नाम पर आस्था में अवरोध बर्दाश्त नहीं* : विजय कुमार सिन्हा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *