विकासपुरी से भाजपा ने डॉ. पंकज सिंह को दिया टिकट, बोले- आप के महेंद्र यादव से मुकाबले को तैयार

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से दो बार के भाजपा के निगम पार्षद रहे डॉ. पंकज सिंह को पार्टी ने इस बार विधानसभा का टिकट दिया है। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के महेंद्र यादव से हैं, जो पिछली तीन बार से यहां चुनाव जीतते आ रहे हैं।

भाजपा उम्मीदवार डॉ. पंकज सिंह ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, “मैं अपने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ जैसे एक कार्यकर्ता को मौका दिया है।”

पंकज सिंह ने आप विधायक पर निशाना साधा। उन्होंने महेंद्र यादव को भूमाफिया बताते हुए कहा, “मैं यही कहूंगा कि उन्होंने सिर्फ अपने घर का विकास किया है। उन्होंने अपने भतीजे को ठेकेदार बनाया है और यही उनका विकास है। जहां तक क्षेत्र के विकास की बात करें तो उन्होंने यहां शून्य विकास किया है। उन्होंने विकासपुरी को कूड़े के ढेर में तबदील कर दिया है। विकासपुरी में बिल्डिंग माफिया एक्टिव हैं और आप खुद जनता से पूछ सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि विकासपुरी का विकास कैसे किया जाए। क्षेत्र में पीने के पानी और गंदे पानी की निकासी जैसी चुनौतियां हैं। इसके अलावा सड़क का काम भी कराया जाना है। कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर काम किया जाना बाकी है। विकासपुरी में सबसे बड़ा मुद्दा लैंड माफिया हैं, जिन्हें दूर करने का काम किया जाएगा।”

भाजपा उम्मीदवार ने कहा, “बड़ी-बड़ी घोषणाएं करने से चुनाव नहीं जीता जाता है, काम करके दिखाना होता है और हम जो घोषणा करेंगे, उसे हम जनता के बीच लेकर जाएंगे। चाहे 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा हो या बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराना हो। यह सभी मुद्दे हमारे मेनिफेस्टो में होंगे। हम लोगों से जो वादे करेंगे, उन्हें पूरा करके दिखाएंगे।”

अंबेडकर पर अमित शाह के बयान पर देश के लोग आक्रोशित हैं : गोपाल राय

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पांच महिला उम्मीदवार भी हैं।

–आईएएनएस

एफएम/केआर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *