दिल्ली विधानसभा चुनाव : प्रवेश वर्मा ने चुनावी हलफनामे में संपत्ति, आय और देनदारियों का किया खुलासा

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। नई दिल्ली विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे प्रवेश वर्मा ने अपनी संपत्ति, आय और आपराधिक मामलों के बारे में चुनावी हलफनामे में जानकारी दी है। इस हलफनामे के अनुसार, उन्होंने 2023-24 के लिए 19.68 करोड़ रुपये की आय घोषित की है, जबकि 2022-23 के लिए उनकी आय 12 लाख रुपये रही थी। उनकी पत्नी की आय 2023-24 में 9.19 मिलियन रुपये रही, जो पिछले साल यानी 2022-23 में 2.68 मिलियन रुपये थी।

हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का भी खुलासा किया। उनके पास कुल 77.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 12.91 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 17.53 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 6.91 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसके अलावा, प्रवेश वर्मा पर 62.82 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं, जबकि उनकी पत्नी पर 11.44 करोड़ रुपये की देनदारी बताई गई है।

बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रही है। कांग्रेस ने इस सीट से संदीप दीक्षित को टिकट देकर मैदान में उतारा है। वहीं आम आदमी पार्टी से खुद पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को सिंगल फेज में होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नतीजे का ऐलान 8 फरवरी को होगा। चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही दिल्ली में चुनाव ‘आदर्श आचार संहिता’ लागू हो गई है, जिसके तहत सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जा सकता।

दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘सम्मान राशि’ की पहली किस्त होगी जारी : अनिल गोयल

–आईएएनएस

पीएसके/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *