जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आत्मा शाषी परिषद का किया गया बैठक l

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l जिलाधिकारी – सह-अध्यक्ष आत्मा, पूर्वी चम्पारण की अध्यक्षता में आत्मा शाषी परिषद् का बैठक का आयोजन जिलाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में किया गया। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा द्वारा बैठक की कार्यावली से अध्यक्ष एवं समस्त सदस्यों को अवगत कराया गया। बैठक में आत्मा योजना अंतर्गत विभिन्न आयामों यथा कृषक परिभ्रमण, प्रशिक्षण, किसान वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम, किसान गोष्ठी, किसान पाठशाला, किसान चैपाल एवं कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण आदि विषय पर विस्तृत परिचर्चा एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी – सह – परियोजना निदेशक आत्मा, मनीष कुमार सिंह, उप परियोजना निदेशक आत्मा, उप निदेशक (शष्य) तिरहुत प्रमंडल, मोतिहारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकार, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक, राम बाबू कुंवर, ललन प्रसाद शुक्ला, दुर्गा सिंह, आलोक कुमार, विजय सिंह, नीरज कुमार इनपुट आपूर्ति संगठन एवं आत्मा कर्मी सहित अन्य मौजूद थे।

नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति ने दी करीब 7.75 करोड़ की दर्जनों योजनाओं को दी प्रशासनिक स्वीकृति:गरिमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *