समुद्री साहस और समर्पण को सम्मान : कोस्ट गार्ड के आठ कर्मियों को तटरक्षक पदक

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के आठ कर्मियों को राष्ट्रपति तटरक्षक पदक (पीटीएम) और तटरक्षक पदक (टीएम) प्रदान करने को मंजूरी दी है। ये पुरस्कार उनके विशिष्ट वीरता, कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण और विशिष्ट सेवा के के लिए दिए जाते हैं।

राष्ट्रपति तटरक्षक पदक (पीटीएम) उन कर्मियों को प्रदान किया गया है जिन्होंने अपनी विशिष्ट सेवा के लिए असाधारण कार्य किए हैं। इस पुरस्कार के प्राप्तकर्ताओं में एडीजी अनिल कुमार हरबोला और आईजी होमेश कुमार शर्मा के नाम शामिल हैं।

तटरक्षक पदक (टीएम) वीरता के लिए दिया जाता है, जो तटरक्षक बल के कर्मियों द्वारा समुद्र में और अन्य कठिन परिस्थितियों में दिखाए गए साहस का सम्मान है। यह पुरस्कार कमांडेंट अंशुमान रतूड़ी, असिस्टेंट कमांडेंट मनीष सिंह और समीर रंजन को प्रदान किया गया। इन कर्मियों ने अपने कार्यों के दौरान साहस और वीरता का परिचय दिया, जो तटरक्षक बल की प्रतिष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा को बढ़ाते हैं।

इसके अलावा, तटरक्षक पदक (उत्कृष्ट सेवा) उन कर्मियों को दिया गया जिन्होंने अपनी उत्कृष्ट सेवा से बल को मजबूती प्रदान की। इस श्रेणी में आईजी ज्योतिंद्र सिंह, डीआईजी अतुल जोशी और षणमुगम शंकर का नाम है। इन कर्मियों ने अपने कार्यों और नेतृत्व से तटरक्षक बल की कार्यकुशलता और सेवा के स्तर को उच्चतम शिखर तक पहुंचाया।

–आईएएनएस

पीएसएम/एकेजे

मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को मिला धुएं से निजात, लाभार्थी विशनी बाई ने पीएम मोदी का जताया आभार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *