मौनी अमावस्या के स्नान के बाद 12 लाख श्रद्धालुओं को रेलवे के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुंचाया : अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भारतीय रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस बीच, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे द्वारा चलाई जा रही ट्रेनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौनी अमावस्या पर रेलवे ने 364 ट्रेनों का संचालन किया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए बताया, “महाकुंभ में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए बुधवार को 364 ट्रेनें चलाई गई हैं। राज्य सरकार से कोआर्डिनेट करके करीब 12 लाख श्रद्धालुओं को रेलवे के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया है। आज भी राज्य सरकार के साथ श्रद्धालुओं की यात्रा को लेकर कोआर्डिनेट किया जा रहा है। मेरी सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे रेलवे का सहयोग करें।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं सभी श्रद्धालुओं से यही कहूंगा कि वे अपनी ट्रेन आने तक प्रयागराज जंक्शन पर बने होल्डिंग एरिया में बैठें, जब उनकी ट्रेन प्लेटफॉर्म पर लग जाए, तभी वे वहां जाएं, ताकि सभी यात्रियों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। बुधवार की तरह गुरुवार को भी रेलवे की तरफ से व्यवस्था की गई है, जो महाकुंभ के समाप्त होने तक जारी रहेगी।”

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ मेले में मची भगदड़ के बाद पांच मुख्य बदलाव किए हैं। महाकुंभ नगर को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है, यानी किसी भी तरह के वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर जाने वाली ट्रेनों की जानकारी अनाउंसमेंट के जरिए दी जा रही है।

आतिशी और केजरीवाल ने किए मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन

उल्लेखनीय है कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान के लिए मेला क्षेत्र में करोड़ों श्रद्धालुओं के उमड़ने के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए। घटना को लेकर सरकार ने बताया कि संगम तट पर पहुंचने की कोशिश में श्रद्धालुओं द्वारा बैरिकेड्स को धक्का दिए जाने के कारण भगदड़ मची थी।

–आईएएनएस

एफएम/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *